देश की बेटियां मेहनत करें और मजबूती से अपने पैरों पर खड़ी हो - स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह

WhatsApp Channel Join Now
देश की बेटियां मेहनत करें और मजबूती से अपने पैरों पर खड़ी हो - स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह


वाराणसी, 25 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी में मेगा एयर शो के तीसरे और अंतिम दिन महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह ने देश की बेटियों को मेहनत करने और अपने पैरों पर खड़े होने की अपील की। स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने देश की बेटियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे में देश की बेटियां भी मेहनत कर अपना लक्ष्य हासिल करें। बेटियां अपने पैरों पर मजबूती के साथ खड़ी हो।

महिला पायलट अंकिता सिंह ने कहा कि एयर शो के दौरान जो सारंग हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहे हैं, इसमें स्वदेशी एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल हो रहा है। पांच हेलीकॉप्टर में दो हेलीकॉप्टरों पर महिला पायलट तैनात हैं। इस एयर शो के लिए सारंग टीम ने जमकर मेहनत की है। तभी यहां आकाश में तालमेल के साथ एयर शो कर पा रहे हैं। लंबे रिहर्सल के बाद दर्शकों को हम शो दिखाने के लिए तैयार हैं।

अंकिता सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेवा में हेलीकॉप्टरों का उपयोग सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में किया जाता है। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का अभ्यास निरंतर जारी रहता है। वाराणसी में हो रहा एयर शो उनके लिए भी यादगार पल है। यहां के लोगों से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766367 Articles

Share this story