एआई समिट विवाद मामले में कांग्रेस और भाजयुमो नेताओं में टकराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

WhatsApp Channel Join Now

अमेठी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। एआई समिट विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आमने-सामने आ गई है। दोनों पार्टियों के नेता एवं समर्थक एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में अमेठी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और यूथ कांग्रेस के द्वारा जनपद अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही और दोनों का बीच बचाव किया।

जिला मुख्यालय गौरीगंज में एक ओर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने देश के गद्दारों को, जूता मारो सालों को कहते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह मैं आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा निशाना साधा।

दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन की ओर से पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रशासन ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया, जिससे किसी भी संभावित अप्रिय घटना को टाला जा सका।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story