कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए 13 किसानों को मिला मौका

WhatsApp Channel Join Now
कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए 13 किसानों को मिला मौका


-द्वितीय चरण की ई-लॉटरी में नौ प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए हुआ चयन

मीरजापुर, 03 नवंबर (हि.स.)। कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए आवेदन करने वाले किसानों का इंतजार मंगलवार को खत्म हुआ। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित द्वितीय चरण की ई-लॉटरी में 13 किसानों का चयन किया गया। चयन की जानकारी संबंधित किसानों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी गई।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए यह प्रक्रिया पूरी की गई। कृषि निदेशालय के निर्देश पर 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों के लाभार्थियों का चयन कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डीएलईसी) के सदस्य मौजूद रहे।

ई-लॉटरी में ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, कल्टीवेटर, क्लीनर कम ग्रेडर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर, पावर टिलर, मिनी राइस मिल, सेल्फ प्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लांटर, सोलर ड्रायर और स्ट्रा रिपर के लिए एक-एक किसान चुना गया। जबकि शक्ति चालित चारा कटर के लिए दो किसानों का चयन हुआ। ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौजूद किसानों ने चयन प्रक्रिया पर संतोष जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771996 Articles

Share this story