नमकीन और तिलकुट मिलने पर प्रसन्नता से भर जाता छात्र-छात्राओं का चेहरा

WhatsApp Channel Join Now
नमकीन और तिलकुट मिलने पर प्रसन्नता से भर जाता छात्र-छात्राओं का चेहरा


वाराणसी, 19 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के कचनार क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रातः काल अक्षयपात्र की ओर से दाल की नमकीन और तिलकुट दिया जा रहा है। नमकीन और तिलकुट मिलने पर छात्र छात्राओं का चेहरा प्रसन्नता से भर जाता है। इससे विद्यालय के बच्चों के अभिभावक भी सराहते है और संस्था की नई योजना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कचनार क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय के प्रधान अध्यापक शंभू शरण तिवारी ने बताया कि बच्चों के खानपान की व्यवस्था अक्षयपात्र संस्था देख रही है और इससे व्यवस्था अच्छी बन चुकी है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा अब सुबह के वक्त दाल की नमकीन का पैकेट दिया जाता है। जो हल्दीराम कंपनी का होता है और जिस पर अक्षयपात्र संस्था का लोगो भी बना रहता है। किसी दिन नमकीन दिया जाता है तो किसी दिन मूंगफली या सफेद तिल वाला तिलकुट दिया जाता है। यह तिलकुट भी एक कंपनी बनाती है और संस्था इसे वितरित करती है। इसके अलावा अपराह्न काल छात्र छात्राओं को भोजन व्यवस्था भी अक्षयपात्र देता है। संस्था द्वारा नमकीन और तिलकुट मिलने पर विद्यालय के बच्चे बेहद प्रसन्न होते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story