मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : दिव्या मित्तल

WhatsApp Channel Join Now
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : दिव्या मित्तल


देवरिया, 22 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति, प्राप्त प्रपत्रों (फॉर्म 6, 7 एवं 8) की प्रगति तथा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथों पर आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा प्रविष्टियों में संशोधन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story