सोनभद्र : सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकाें की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सोनभद्र : सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकाें की मौत


सोनभद्र, 27 सितंबर (हि.स.)। चोपन थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की शाम एक हाईवा ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया की राजू (27) पुत्र अज्ञात निवासी पटवघ व गोविंदा पुत्र भूपेंद्र यादव (32) निवासी सिन्दूरियाँ दोनों बाइक पर सवार होकर चोपन की तरफ जा रहे थे। वह लोग वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर पटवध गांव के पास बस कटवा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी एकाएक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक के चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद हाईवा ट्रक मौके से फरार हो गयी है। पुलिस ने दोनों शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया और परिजनों को सूचना दिया। चोपन थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है व हाईवा ट्रक की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Share this story