मीरजापुर में बाइक सवार मां-बेटे और पोते की मौत

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर में बाइक सवार मां-बेटे और पोते की मौत


मीरजापुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित नरायनपुर चौकी अंतर्गत आलू मिल के सामने बुधवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और तीन वर्षीय पोते की मौत हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिर गए थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात भारी वाहन ने तीनों को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

नरायनपुर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बुधवार काे बताया कि अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कलां निवासी मनोज चौहान (25) अपनी मां मुन्नी देवी (45) और भतीजे प्रियांस (3) के साथ रामनगर, वाराणसी स्थित अपनी बुआ के घर से बाइक से लौट रहा था। बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे नरायनपुर स्थित आलू मिल के सामने बाइक सड़क किनारे पटरी से फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक के आधार पर पुलिस ने पट्टी कलां के ग्राम प्रधान से संपर्क किया और ग्रामीणों को घटनास्थल पर बुलाया। मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था और टाइल्स लगाने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768087 Articles

Share this story