सोनभद्र सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

WhatsApp Channel Join Now
सोनभद्र सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल


सोनभद्र, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जिले में बभनी थाना क्षेत्र स्थित नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मामा की मृत्यु हो गई जबकी भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने शुक्रवार काे बताया कि नधिरा के सवाकुंड निवासी विनोद कुमार का पुत्र धानू अपने भांजे राहुल निवासी अंजानी को बाइक से छोड़ने जा रहा था। वह लोग जैसे ही नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची ही पीआरवी पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां मामा धानु की मौत हो गई, जबकी राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल काे बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765361 Articles

Share this story