तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल


वाराणसी, 27 मार्च (हि. स.)। वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने पर उसमें सवार रिंकू नामक एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना टीम ने मजदूर को घायल अवस्था में पहले अस्पताल भेजवाया और मौत की पुष्टि होने पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

मिर्जामुराद थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मिर्जापुर जिले के अदलपूरा में शीतला धाम से दर्शन कर लौट रहे टैक्टर सवार मजदूरों में एक की मौत हो गई है और दो घायल है। तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। दोनों घायलों का ट्रामा में उपचार चल रहा है। मृतक मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई करा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story