करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

WhatsApp Channel Join Now
करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत


मीरजापुर, 29 मार्च (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के गांगपुर गांव में करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय नारदमुनी की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, नारदमुनी देर रात कपड़े रखने के लिए लोहे का बॉक्स खोल रहे थे। इसी दौरान बॉक्स का ढक्कन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से सट गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रोहित की तहरीर पर पुलिस ने इत्तफाकिया में मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story