सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मातम


मीरजापुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सदन मौर्या की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगलवार को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

बताया गया कि रविवार देर रात अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर से बारात से लौटते समय वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भंडारी देवी मंदिर के सामने ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक नर्सरी का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से माता जगवंती देवी, पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र शिवम और पुत्रियां शांति व रिया गहरे शोक में डूब गए। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story