नोएडा सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत

WhatsApp Channel Join Now
नोएडा सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत


नोएडा, 04 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर बीती रात को सड़क पार करते समय एक हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के दतिया नगर गांव निवासी राजपाल सिंह विगत तीन वर्षों से थाना नॉलेज पार्क में तैनात थे। वह यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर बीती रात को ड्यूटी पर तैनात थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story