कानपुर देहात : अभाविप की रनिया नगर इकाई का गठन, आकाश शर्मा अध्यक्ष और अंश सेंगर बने मंत्री

WhatsApp Channel Join Now
कानपुर देहात : अभाविप की रनिया नगर इकाई का गठन, आकाश शर्मा अध्यक्ष और अंश सेंगर बने मंत्री


कानपुर देहात, 04 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कानपुर देहात जिले की रनिया नगर इकाई का गठन संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत रविवार को किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख एवं चुनाव अधिकारी अनिल द्विवेदी की उपस्थिति में नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

चुनाव अधिकारी अनिल द्विवेदी ने आकाश शर्मा को रनिया नगर अध्यक्ष तथा अंश सेंगर को नगर मंत्री घोषित किया। इसके बाद नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रनिया नगर की नवीन इकाई की घोषणा की। नवीन इकाई में शिवम, जितेंद्र और हर्षित को नगर उपाध्यक्ष, नंदकिशोर को नगर सहमंत्री, साहिल को नगर एसएफडी संयोजक तथा रोहित कश्यप और प्रियांशु को खेलो भारत संयोजक का दायित्व दिया गया। नगर कार्यकारिणी में अंकुश, अरुण, मनीष और मयंक सहित अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया।

जिला प्रमुख अनिल द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ ही उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि रनिया नगर की नवीन इकाई संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगी।

उन्होंने नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थी हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

जिला संगठन मंत्री संकल्प कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रनिया नगर की नवीन इकाई के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से विद्यार्थी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन के विचारों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन अकबरपुर तहसील संयोजक अभिराज सेंगर ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। --------------

हिन्दुस्थान समाचार / अवनीश अवस्थी

Share this story