बाराबंकी में आदिशक्ति–रामभक्ति रामलीला का भव्य मंचन
बाराबंकी, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ एवं आदर्श सेवा संस्थान बाराबंकी के संयुक्त तत्वाधान में आदिशक्ति–रामभक्ति रामलीला का भव्य मंचन ग्राम अशोकपुर चाचू सराय में संपन्न हुआ । पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के लेख निर्देशक ललित सिंह पोखरिया एवं आयोजन प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा के कुशल निर्देशन में संस्कृत भाषा में हुई मंचीय रामलीला का मंचन अत्यंत भव्य प्रभावशाली एवं सराहनीय रहा और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लाेग पहुंचे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा , मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी , रोहित मिश्रा , राजेश अवस्थी जी सहित ग्रामवासी एवं सम्मानित पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समय पूरा वातावरण जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। आदिशक्ति रामशक्ति नाटक का मंचन मिया गया। इसमें दिखाया गया कि सनातन संस्कृति के दर्शन और मूल्यों पर बाहरी-भीतरी आसुरी शक्तियों के प्रकोप को दैवीय शक्तियों से पराजित किया जा सकता है। आदिशक्ति रामशक्ति नाटक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के द्वारा असुरराज रावण के विनाश हेतु अपने भीतर दैवीय शक्ति के जागरण को प्रस्तुत कर भारतवर्ष के जन-जन को इस कार्य के लिए प्रेरित करता है। कार्यशाला प्रशिक्षक, नाट्यलेखक एवं निर्देशक ललित सिंह पोखरिया, डॉ सुरेश चंद्र शर्मा , गोविन्द शर्मा, अखिलेश शर्मा, रवि शर्मा मंच के साज सज्जा में रहे।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

