(संशोधित) 13 जनवरी काे कानपुर आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कानपुर बुंदेलखंड के पदाधिकारियाें संग करेंगे बैठक : प्रकाश पाल

WhatsApp Channel Join Now
(संशोधित) 13 जनवरी काे कानपुर आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कानपुर बुंदेलखंड के पदाधिकारियाें संग करेंगे बैठक : प्रकाश पाल


कानपुर, 04 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 13 जनवरी को आगमन पर जाजमऊ क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। यह बातें रविवार को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कही।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगामी 13 जनवरी को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर आज रविवार काे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय कार्यालय में जिला अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें आगमन, स्वागत एवं बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तृत योजना रचना की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, निगम/बोर्ड/आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यगण तथा मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे।

इस बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार

Share this story