उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले


उत्तर प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले


लखनऊ, 19 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार शाम को 35 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इससे कुछ घंटे पहले 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण हुआ था।

राज्य में तबादले का क्रम जारी है। 13 पीसीएस अफसरों के बाद 35 आईपीएस के तबादले किए हैं। इनमें यूपी 112 में तैनात पुलिस अधीक्षक चारू निगम को सेना नायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में नई तैनाती मिली है। श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर पुलिस कमिश्ररेट से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय लखनऊ, रविशंकर निम को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर से सेना नायक 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर, अतुल शर्मा द्वितीय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यलाय लखनऊ भेजा गया है।

इसी तरह , सोनम कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज, रविन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट आगरा, नीरज कुमार पाण्डेय को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह 35 पुलिस अधिकारियों का स्थानांरण हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story