रायबरेली के बछरावां में नहर में बहते मिले एक महिला समेत तीन शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

WhatsApp Channel Join Now
रायबरेली के बछरावां में नहर में बहते मिले एक महिला समेत तीन शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच


रायबरेली, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बछरांवा में शारदा नहर में बहते हुए एक तीन अज्ञात शव मिले हैं। इनमें एक महिला व दाे पुरुषाें के शव हैं। शुक्रवार को इन शवों को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के मलपुर गांव के पास इंदिरा नहर में शुक्रवार को तीन शव बहते हुए मिले। इनमें एक शव करीब 35 वर्षीय महिला का है, जो अर्धनग्न अवस्था मे है जबकि दो अन्य शव 45 और 55 वर्षीय पुरुषों के हैं। सभी शव एक साथ बहते हुए मिले हैं। इनकी पहचान के लिए के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को बाहर निकाला गया। तीनोे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बछरावां थानाध्यक्ष श्यामलाल पाल के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। हर पहलू से विस्तृत जांच की जा रही है।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story