उप्र के 29 पीपीएस अधिकारी जल्द बनेंगे आईपीएस

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 25 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किया जाएगा। इसके लिए रिक्त पदों के सापेक्ष 3 गुना अधिक अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग भेज दिए गए हैं। आयोग यदि प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं करता है तो अगले महीने प्रदेश को 29 प्रोन्नत आईपीएस मिल जाएंगे।

आयोग ने वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति की जानी है, हालांकि तीन गुना अधिक नाम भेजने की बाध्यता की वजह से वर्ष 2001 बैच के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं। 1998 से 2000 बैच के शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story