सीओ क्राइम समेत 23 पुलिसकर्मियों का गैरजनपद तबादला, सभी कार्यमुक्त

WhatsApp Channel Join Now
सीओ क्राइम समेत 23 पुलिसकर्मियों का गैरजनपद तबादला, सभी कार्यमुक्त


फर्रुखाबाद, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में तैनात सीओ क्राइम समेत 23 पुलिसकर्मियों का गुरुवार काे गैरजनपद तबादला हुआ है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया है। इनमें कई महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी और थानों की कमान संभाल रहे पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। कायमगंज, नवाबगंज और कंपिल थाना प्रभारियों के स्थानांतरण से थाना स्तर पर भी बदलाव हुआ है।

डीआईजी यमुना प्रसाद ने 17 नवंबर को तबादला आदेश जारी किए थे। इसके अनुपालन में जिले से स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की गई। तबादला सूची में सीओ अमोद कुमार सिंह सहित क्राइम ब्रांच, साइबर थाना, यातायात, चुनावी सेल और विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इनमें कायमगंज कोतवाली में तैनात विनोद शुक्ला, चुनावी सेल प्रभारी अनिल कुमार चौबे, पुलिस लाइन के मंजेश सिंह यादव और लक्ष्मी नारायण, साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार, एसपी के वाचक गोविंद हरी, श्रवण कुमार तथा आईजीआरएस प्रभारी रहमत खां को कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है।इसी तरह न्यायालय सुरक्षा प्रभारी मंजेश कुमार सिंह, वीआईपी सेल प्रभारी अमित गंगवार, अपराध शाखा के हरिश्याम सिंह, अमृतपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडे, पुलिस लाइन की पूनम अवस्थी और मनोज कुमार भाटी तथा डीसीआरबी प्रभारी सत्य प्रकाश को इटावा भेजा गया है।

विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी रणविजय सिंह, पुलिस लाइन के राजेश कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह तथा यातायात प्रभारी ओमप्रकाश पांडे को कन्नौज में नई तैनाती मिली है। क्राइम ब्रांच प्रभारी समर बहादुर को औरैया स्थानांतरित किया गया है। सीओ अमोद कुमार सिंह का तबादला भदोही किया गया है। वहीं नवाबगंज में तैनात रहे राजीव कुमार को झांसी रेंज और कंपिल थानाध्यक्ष नितिन कुमार को बरेली भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story