(अपडेट) उत्तर प्रदेश में 18 आईपीएस अफसराें के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) उत्तर प्रदेश में 18 आईपीएस अफसराें के तबादले


लखनऊ, 22 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अफसराें के तबादले जारी हैं। साेमवार की रात काे जहां 14 जिलाें के जिलाधिकारी समेत 34 आईएएस के तबादले हुए थे तो वहीं, मंगलवार की शाम काे शासन ने 18 आईपीएस अफसराें का तबादला कर दिया।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक, आईपीएस डॉ. सतीश काे पुलिस मुख्यालय लखनऊ से सेनानायक 01 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ, संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक यूपीएसआईएफएस लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह समीर सौरभ को सीआईडी लखनऊ से सेनानायक 27 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, आशुतोष द्विवेदी को पीटीसी सीतापुर से पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूूचना अयोध्या, आनंद कुमार द्वितीय को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली से सीआईडी लखनऊ भेजा गया है।

इसके अलावा संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या से ईओडब्ल्यू लखनऊ, शशि शेखर सिंह को एटीएस लखनऊ से सेना नायक

11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, वंशराज सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ से सेना नायक तीन वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज, राजकुमार को पुलिस अधीक्षक मथुरा से पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही प्रीति बाला गुप्ता को पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ, कमल किशाेर को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ, देवेश कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ, कृष्ण गोपाल को सेनानायक पांचवी वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है।

शोएब इक्रबाल को पुलिस अधीक्षक एसीओ मुख्यालय लखनऊ से पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश, पवित्र मोहन त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक आरटीसी चुनाव मीरजापुर, आलोक कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ और महेश सिंह अत्रि को पीटीएस मुरादाबाद से क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली की जिम्मेदारी सौंप गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story