उत्तर प्रदेश में 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण


लखनऊ, 19 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को 13 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर निगम और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नवीन तैनाती देते हुए शीघ्र कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गये हैं।

पवन कुमार को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर और दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या बनाया गया है। इससे पहले वह मऊ जिले में मुख्य राजस्व अधिकारी का पदभार संभाल रहे थे। वहीं मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कासगंज बनाया गया है। चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय भेजा गया है। मथुरा की उप जिलाधिकारी कंचन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी की जिम्मेदारी मिली है।

सूरज कुमार यादव को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर और जितेंद्र कटियार को उपजिलाधिकारी प्रतापगढ़ से उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय बनाया गया है। वंदिता श्रीवास्तव को सचिव बरेली विकास प्रधिकरण बरेली से उपनिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज, हिमांशु कुमार गुप्ता को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से बरेली विकास प्राधिकरण सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

इसी तरह उप जिलाधिकारी निधि डोडवाल को बरेली से प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ और भदोही के उपजिलाधिकारी भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story