उप्र पुलिस विभाग में 119 निरीक्षक बने डीएसपी
Mar 31, 2026, 19:10 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों की पदोन्नति हुई है। इनमें कुछ ऐसे पुलिसकर्मी है, जो अगले माह में रिटायरमेंट होने वाले हैं। चार इंस्पेक्टर आज सेवानिवृत्त हो गए हैं।
पुलिस मुख्यालय से मंगलवार शाम को जारी सूची के मुताबिक, इस संबंध में 24 मार्च को डीपीसी हुई थी, जिसके बाद 119 निरीक्षकों को इनके डिप्टी एसपी बनने का आदेश जारी कर दिया गया। इनमें कुछ पुलिस कर्मी ऐसे है जो आज सेवानिवृत्त हुए और कुछ होने वाले हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

