उप्र में 10 आईएएस अफसरों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 20 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने रविवार को 10 आईएएस अफसरों का तबादला किया हैं।

तबादले के क्रम में अमित कुमार घोष काे अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया हैं। अमृत अभिजात को अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धमार्थ कार्य के साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वी हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाई गई हैं।

इसी तरह महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, अनिल कुमार को प्रमुख सचिव पंचायती राज से प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले और आयुक्त खाद्य एवं रसद बनाए गए हैं। डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन, प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा से प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन का कार्यभार सौंपा गया हैं।

रविंद्र प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षण एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन, निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि मंडी परिषद से प्रमुख सचिव पंचायतीराज, अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इनके अलावा रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले आयुक्त खाद्य एवं रसद से प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, अध्यक्ष यूपीएसएलडीसी लिमिटेड बनाया गया है। डा. आशीष कुमार गाेयल काे अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, अध्यक्ष यूपीएसएलडीसी लिमिटेड काे अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायाेजन बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story