दिल्ली-हरिद्वार-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली-हरिद्वार-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस


मुरादाबाद, 01 सितम्बर (हि.स.)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए दिल्ली-हरिद्वार के बीच दिल्ली-हरिद्वार-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (04413-04414) का तीन दिन संचालन किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार काे बताया कि ट्रेन (04413) दिल्ली से 3, 4 व 5 सितंबर को और ट्रेन (04414) हरिद्वार से 45 और 6 सितंबर को चलेगी दोनों ट्रेन 3-3 फेरे लगाएगी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि ट्रेन (04413) दिल्ली से रात्रि 11:00 बजे चलेगी जो गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, रुड़की में ठहराव लेते हुए सुबह 4:55 पर हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन (04414) हरिद्वार से शाम 5 बजे चलेगी जो रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद में ठहराव लेते हुए रात्रि 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story