अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत


औरैया, 07 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

केशमपुर गांव निवासी राहुल कुमार (18) पुत्र अशोक कुमार शुक्रवार रात बाइक से जा रहा था। बाबरपुर मार्ग पर गम देवी मंदिर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

युवक राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुनीता देवी और छोटे भाइयों रौनक व विपिन का रो-रोकर बेहाल है। वहीं, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने शनिवार को बताया कि सीएचसी अजीतमल से उक्त सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर जाकर अग्रिम कार्रवाई की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773881 Articles

Share this story