अखंड भारत के लिए हर भारतवासी का सहयोग करना होगा : अरुण पांचजन्य

WhatsApp Channel Join Now
अखंड भारत के लिए हर भारतवासी का सहयोग करना होगा : अरुण पांचजन्य


मुरादाबाद, 16 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में रविवार को अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम पंचायत भवन सभागार मुरादाबाद में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रुप में परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अरुण पांचजन्य ने कहा कि अखंड भारत के लिए हर भारतवासी का सहयोग करना होगा जिससे हम फिर से अखंड भारत का निर्माण कर सकेंगे। अखंड भारत के निर्माण के पश्चात ही भारत अपने स्वाभिमान को प्राप्त कर पाएगा जो भारतवासी के लिए गौरव का विषय होगा।

अरुण पांचजन्य ने आगे कहा कि जो आज का भारत दिखता है ,वह पहले ऐसा नहीं था। इसकी सीमाएं बहुत दूर तक थीं लेकिन आज के परिवेश में इसकी सीमाएं सिकुड़ गई है और उससेे ही कुछ देश बन गए हैं। इसमें इन्होंने तीन बिंदुओं को मानने का अनुरोध किया। पहले हम अंग्रेजी भाषा को छोड़कर हिंदी भाषा को प्राथमिकता दें । दूसरा चीनी और विदेशी सामान को छोड़कर भारतीय सामान को प्राथमिकता देना अपने और तीसरा भारतीय संस्कृति को जीवित रखना।

मंच पर राजीव ठाकुर, अमित गुप्ता, विपिन गुप्ता, सतीश अरोड़ा, विशाल वीर तूफानी माैजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी सूद ने किया। कार्यक्रम के पश्चात महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सबका धन्यवाद प्रस्तावित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story