गोवर्धन में 65 वर्ष की आयु में अनूठी भक्ति और योग साधना

WhatsApp Channel Join Now
गोवर्धन में 65 वर्ष की आयु में अनूठी भक्ति और योग साधना


कैप्टन पूरन सिंह ने शीर्षासन मुद्रा में शुरू की श्री गिरिराज जी की परिक्रमा

मथुरा, 26 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मथुरा के तत्वावधान में सोमवार वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन पूरन सिंह (योग साधक) द्वारा एक अद्भुत और कड़ा संकल्प लिया गया है। कैप्टन पूरन सिंह ने श्री गिरिराज महाराज की सात कोसीय (लगभग 21 किलोमीटर) परिक्रमा शीर्षासन की मुद्रा में पूर्ण करने के उद्देश्य से अपनी योग साधना का शुभारंभ किया।

40 दिनों में इस कठिन परिक्रमा को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को आयोजित भव्य शुभारम्भ समारोह के दौरान इस अनोखे योग साधन को देखने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 65 वर्ष की आयु में भी अदम्य साहस और फिटनेस की मिसाल पेश करने वाले कैप्टन पूरन सिंह पूर्व में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने भारतीय सेना में सेवा के दौरान वर्ष 2023 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। शुभारम्भ समारोह के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने भारत माता के जयकारों और जय श्री राधे के उद्घोष के साथ कैप्टन पूरन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनसैलाब ने उनके इस साहसिक और भक्तिमय प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story