सासनी में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सासनी में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत


हाथरस, 24 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सासनी क्षेत्र से गुजर रही दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक के पास एकत्रित हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र और पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान तत्काल हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस इंस्पेक्टर विपिन चौधरी ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है और लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होने के बाद ही मृतक के परिजनों के संबंध में जानकारी सामने आ सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story