मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


देवरिया, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में शनिवार को थाना लार की मिशन शक्ति टीम, जिसमें उपनिरीक्षक नन्द कुमार यादव, रिक्रूट आरक्षी विनीत कुमार वर्मा, महिला आरक्षी नेहा पाण्डेय एवं रिक्रूट महिला आरक्षी अनुराधा प्रजापति शामिल रहीं। पुलिस कर्मियों ने कस्बा लार में महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों - डायल 112, हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इसी प्रकार थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम में शामिल आरक्षी सुशील कुमार यादव, आरक्षी प्रतीक यादव एवं महिला होमगार्ड ज्ञानती देवी ने कोतवाली चौराहा, गरुड़ काली मंदिर एवं परमार्थी पोखरा पर महिलाओं, छात्राओं एवं बच्चियों को जागरूक किया।

इसके अलावा जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर पम्पलेट वितरण कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देना है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story