योगी सरकार के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि सम्मान-2026 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, मिले आठ पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड-2026 से किया सम्मानित

'स्वनिधि से समृद्धि' श्रेणी में प्रदेश को मिला प्रथम स्थान, ओवरऑल परफॉर्मेंस और स्पेशल कैंपेन में द्वितीय रैंक

अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी को नगर निकाय स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार

मंत्री एके शर्मा ने उपलब्धि का श्रेय अधिकारियों- कर्मचारियों और सूडा की टीम की मेहनत व समर्पण को दिया

लखनऊ, 20 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को 'पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। प्रदेश को राज्य और नगर निकाय स्तर पर कुल आठ पुरस्कार मिले हैं। यह उपलब्धि स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के प्रयासों को रेखांकित करती है।

राज्य स्तर पर उत्तर प्रदेश को 'स्वनिधि से समृद्धि' श्रेणी में प्रथम रैंक, ओवरऑल परफॉर्मेंस में द्वितीय रैंक और स्पेशल कैंपेन में द्वितीय रैंक प्राप्त हुई। वहीं, नगर निकाय स्तर पर अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक डॉ. राजागणपति आर. ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से पुरस्कार प्राप्त किया। 

मंत्री एके शर्मा ने उपलब्धि का श्रेय टीम की मेहनत को दिया

इस उपलब्धि पर नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि सम्मान अवार्ड 2026 में उत्तर प्रदेश को मिली यह सफलता पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। एके शर्मा ने कहा कि इस सफलता के पीछे स्ट्रीट वेंडर भाई-बहनों का विश्वास, नगर निकायों के अधिकारियों- कर्मचारियों, नगर आयुक्तों और परियोजना अधिकारियों का समर्पण तथा सूडा की टीम की अथक मेहनत है। 

मंत्री एके शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर योजना से जुड़ें, उन्हें समय पर ऋण मिले और वे डिजिटल लेन-देन अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी उत्तर प्रदेश इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा शहरी गरीबों और स्ट्रीट वेंडर्स के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगे भी विभाग द्वारा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जुड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिल रहाः निदेशक, सूडा

सूडा के निदेशक डॉ. राजागणपति आर. ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को सरल ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन से जुड़ाव और आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर सूडा के वित्त नियंत्रक रजनीकांत वर्मा, सहायक निदेशक प्रीति सिंह सहित नगर निकायों के नगर आयुक्त और परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23730 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story