अनियंत्रित बाइक अंडरपास के डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अनियंत्रित बाइक अंडरपास के डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत


नोएडा, 07 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर नाेएडा के थाना सेक्टर -39 क्षेत्र के सेक्टर 96 अंडरपास के पास शुक्रवार काे तड़के एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर अंडरपास के डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डी.पी. शुक्ल ने बताया कि सैफ अली खान (19) आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 96 के अंडरपास से गुजर रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर अंडरपास के डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 81 में रहने वाली अनीता (30) को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में आज सुबह को भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story