राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी में रक्तदान शिविर, 40 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी में रक्तदान शिविर, 40 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित


हरिद्वार, 27 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 40 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर किया। इलेक्ट्रिकल विभाग प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह रावत ने भी रक्तदान किया।

डॉ. एमएम तिवारी ने रक्तदान को महादान बताया। एनएसएस अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल व डॉ. नवीन चंद ने युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की।

जनता चैरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की की टीम ने रक्त संग्रह किया। इस दौरान डॉ. अमन गुप्ता रक्तदान का महत्व बताते हुए छात्रों को रक्तदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया। शिविर में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story