कोलारस रेलवे स्टेशन पर रुकेगी 'उज्जैयनी एक्सप्रेस'

WhatsApp Channel Join Now
कोलारस रेलवे स्टेशन पर रुकेगी 'उज्जैयनी एक्सप्रेस'


मुरादाबाद, 31 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत कोलारस रेलवे स्टेशन पर लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मी बाई नगर उज्जैयनी एक्सप्रेस (14309-14310) का प्रायोगिक तौर पर दाे मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि

लक्ष्मी बाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14309) का 02 सितंबर से कोलारस स्टेशन पर आगमन: रात्रि 23:34 बजे होगा। 2 मिनट ठहराव के बाद

कोलारस स्टेशन से प्रस्थान: रात 23:36 बजे होगा। वहीं, योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मी बाई नगर एक्सप्रेस (14310) का एक सितंबर से कोलारस स्टेशन पर आगमन: रात्रि 20:43 बजे होगा और दाे मिनट ठहराव के बाद कोलारस स्टेशन से प्रस्थान: रात 20:45 बजे होगा। दोनों ट्रेनों का

यह ठहराव अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान समय-सारणी का ध्यान रखें। रेलवे से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story