छात्राें से जुड़े यूजीसी नियमों को लेकर गठित की जाएगी उच्चस्तरीय समिति : पंकज चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
छात्राें से जुड़े यूजीसी नियमों को लेकर गठित की जाएगी उच्चस्तरीय समिति : पंकज चौधरी


लखनऊ, 05 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य है। उनके सपनों और अधिकारों की रक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि यूजीसी (UGC) नियमों को लेकर भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि इन नियमों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के किसी भी वर्ग के विद्यार्थी के साथ भेदभाव न हो। भाजपा सरकार हर छात्र के मान - सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत है। विदित हो कि इन नियमों के खिलाफ छात्र संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा था। जिसके बाद यह मामला अदालत में पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवायी के दौरान सरकार ने जानकारी दी कि इन नियमों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story