उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

WhatsApp Channel Join Now
उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई


मुरादाबाद, 17 जून (हि. स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल गाड़ी संख्या 09609/09610 के संचालन में विस्तार किया गया है। मंडल के योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की स्टेशनों से यात्रीगण अलवर ,अजमेर, चित्तोडगढ़, उदयपुर प्रमुख स्थलों सहित ठहराव स्टेशनों पर भ्रमण कर सकेंगे।

रेलगाड़ी संख्या 9609 उदयपुर सिटी से योगनगरी षिकेशश्र प्रत्येक मंगलवार को संचालित हो रही है जिसका विस्तार 30 जून तक कर दिया गया। रेलगाड़ी संख्या 9610 योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी प्रत्येक बुधवार को संचालित हो रही है जिसका विस्तार 1 जुलाई तक कर दिया गया।

यह दोनों ट्रेनें हरिद्वार, रूड़की, टपरी, रामपुर मनिहारान, शामली, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गाँव, रेवाड़ी, अलवर, राजगढ़ ,बांदीकुई , दौसा, गांधीनगर, जयपुर, जयपुर , फुलेरा , किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, मंडल, भीलवाड़ा, चित्तोडगढ़, फतेहनगर, मालवी जक्शन, राणाप्रताप नगर स्टेशनों पर ठहराव लेंगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story