वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषों को छेड़ रही पांच महिलाएं गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषों को छेड़ रही पांच महिलाएं गिरफ्तार


वाराणसी, 11 जुलाई (हि. स.)।वाराणसी में थाना सिगरा की एण्टी रोमियो टीम ने शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर नंबर 59 के निकट से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं आते -जाते पुरुषों को अश्लील इशारे कर रही थीं और जिससे कई पुरुष असहज हो रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने सिगरा थाने में महिलाओं की हरकतों को लेकर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची महिला सिपाहियों ने पांच महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि दो महिलाएं भाग निकलीं।

सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुरुषाें से अभद्रता की शिकायत पर महिला पुलिसकर्मियो को भेज कर पांच महिलाओं को पकड़ा गया है। ये महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही थीं। गिरफ्तार हुई पांच महिलाओं में चार की उम्र लगभग 40 वर्ष है और एक महिला की उम्र 27 वर्ष की बताई जा रही है। इनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story