भाजपा विधायक डॉ नीलकंठ ने चाय की दुकान पर बैठकर मतदाता जोड़ो अभियान पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा विधायक डॉ नीलकंठ ने चाय की दुकान पर बैठकर मतदाता जोड़ो अभियान पर दिया जोर


वाराणसी, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में दक्षिणी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को दुर्गाकुंड क्षेत्र की एक चाय की दुकान पर बैठकर मतदाता जोड़ो अभियान पर जोर दिया। विधायक ने वहां उपस्थित लोगों को बताया कि नए मतदाता बनने के कार्य को तेजी से करना है और उसमें स्थानीय पार्षद एवं भाजपा पदाधिकारी का सहयोग करें।

विधायक डॉ नीलकंठ ने कहा कि बीते दिनों बहुत सारे मतदाताओं का नाम मैपिंग ना होने के कारण कट गया था। मैपिंग की प्रक्रिया में कटे हुए नाम को अभी आगे नए मतदाता अभियान में जोड़ना जरूरी है। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि नए मतदाता बनाने के कार्य को हर घर पहुंच कर करें। उन्हाेंने कहा कि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटना नहीं चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784598 Articles

Share this story