गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग

WhatsApp Channel Join Now
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग


गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग


वाराणसी, 20 जून (हि. स.)।

वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में सीएनजी भरवाते समय ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग भड़क उठने के बाद करीब 40 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना फूलपुर थाना की पुलिस टीम पहुंची और करीब 30 मिनट के भीतर फायर बिग्रेड की बारह गाड़ियां से पहुंचे कर्मी आग बुझाने में जुट गए।

वाराणसी जौनपुर मार्ग पर स्थित सीएनजी पंप के बाहर जाम लगने की स्थिति को देखते हुए फूलपुर थाना के पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। पंप के सामने किसी को रुकने की अनुमति नहीं दी जा रही। हालत को देखते हुए पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त सहित तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story