बेरोजगारी, महंगी होती जरूरत की वस्तुओं पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बेरोजगारी, महंगी होती जरूरत की वस्तुओं पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन


वाराणसी, 01 जून (हि.स.)। जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव लालू यादव के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगी होती जरूरत की वस्तुओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए लालू यादव ने कहा कि बाहर के मुल्कों में युद्ध चल रहा है, जिसके कारण पेट्रोल डीजल सिलेंडर महंगा हो रहा है। लेकिन घर के रसोई का सरसों का तेल महंगा होना इसका क्या कारण है तो यह बढ़ती हुई महंगाई है। स्कूल की फीस महंगी हो रही है तो दवाई और रोजमर्रा के आवश्यकता की वस्तुएं भी महंगी हो रही है। समाज का एक सामान्य नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को गलत ठहराते हुए नारेबाजी की और आखिर में ज्ञापन सौंप कर अपनी बातों को प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story