वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर जल और ऊर्जा संरक्षण के लिए जन जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर जल और ऊर्जा संरक्षण के लिए जन जागरूकता रैली


वाराणसी, 02 जून (हि. स.)। विश्व पर्यावरण दिवस काे लेकर मंगलवार को रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों ने वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर जल और ऊर्जा श्रोतों के सही इस्तेमाल और संरक्षण के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से शुरू हुई रैली रेलवे कालोनी हाेते हुए रेलवे कार्यालय तक भी पहुंची।

रेलवे कालोनी में जन जागरूकता करते हुए संविदा कर्मियों ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण गतिविधियों में जल संरक्षण को बढ़ावा देना, आंटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट सुविधाओं सहित जल पुनर्चक्रण प्रणालियों का निरीक्षण, पानी के सही इस्तेमाल और उर्जा बचाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

रेलवे कर्मियों ने जन जागरूकता में कहा कि ई-वेस्ट का निस्तारण करने, पुनर्चक्रण और खाद बनाने के तरीकों से बदलाव होगा, पर्यावरण बचेगा। स्वस्थ और टिकाऊ जीवनशैली के लिए साफ पानी पीने के लिए कुछ कार्य करने है, इसमें पहले जल संरक्षण है। जल संरक्षण के उपायों को अपनाने से जीवन की दिशा बदलेगी। रेल यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों, वेंडर और स्थानीय समुदायों को रोज़ाना के कामों में प्लास्टिक का त्याग करना होगा। पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने वाले वस्तुओं का उपयोग बढ़ाना होगा। प्लास्टिक को त्यागने के लिए संकल्पबद्ध होना होगा। रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, हाउसकीपिंग कर्मचारियों, रेल यात्रियों और अन्य हितधारकों को सक्रिय भागीदारी करनी होगी। इस दाैरान स्टेशन अधीक्षक एच. हाशमी, स्वास्थ्य निरीक्षक राजू यादव, संविदा कर्मचारी अजय, सितारा, लालती, राहुल, चंदन, रेशमा आदि माैजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story