विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही सरकार : रामदास अठावले

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही सरकार : रामदास अठावले


लखनऊ, 28 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के दौरान देश में हुए विकास एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रविवार काे वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story