राज्य मंत्री ने किया 48.55 लाख की लागत से चार विकास कार्यों का शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
राज्य मंत्री ने किया 48.55 लाख की लागत से चार विकास कार्यों का शिलान्यास


वाराणसी, 23 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने शनिवार को वाराणसी में रोहनिया विधानसभा के सूजाबाद- डोमरी वार्ड के प्रकाश वाटिका में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के 48.55 लाख की लागत से चार विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

इसके बाद राज्य मंत्री हंसराज ने सौरभ बिहार कॉलोनी अवलेशपुर में विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत अनमोल सिंह के मकान से अन्नपूर्णा सिंह के मकान तक इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. सुनील पटेल और भाजपा एवं अपना दल के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story