पल्स पोलियो अभियान की प्रगति जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
पल्स पोलियो अभियान की प्रगति जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का औचक निरीक्षण


वाराणसी, 30 जून (हि. स.)। वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को हरहुआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार से पल्स पोलियो अभियान की प्रगति के संबंध में जानकारी की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर मरीजों से बातचीत की और ओटी, सेफ हाउस, ओपीडी और लैब का गहनता से निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक व्यवस्था बनी हुई मिली है। चिकित्सकों को सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए पाया गया है। पल्स पोलियो अभियान की भी रिपोर्ट ठीक है। मरीजों को मिलने वाली दवाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story