शिलान्यास पत्थर पर नाम के नीचे पदनाम न हाेने पर फूटा पार्षद का गुस्सा

WhatsApp Channel Join Now
शिलान्यास पत्थर पर नाम के नीचे पदनाम न हाेने पर फूटा पार्षद का गुस्सा


वाराणसी, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में काल भैरव वार्ड स्थित टाउनहॉल मैदान के गांधी पार्क में सुंदरीकरण, ओपन जिम सहित प्रमुख कार्यों के लिए विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने स्थानीय पार्षद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद काल भैरव वार्ड के भाजपा पार्षद संजय कुमार गुजराती (विश्वभरी) का गुस्सा फूट पड़ा।

पार्षद संजय ने साेमवार काे कहा कि काल भैरव वार्ड 97 का पार्षद कौन है। जनता का चुना हुआ पार्षद या नामित पार्षद। जनता को यह सब देखना चाहिए, किस स्तर पे राजनीति चल रही है। इसको भाजपा संगठन को संज्ञान लेना चाहिए।

पार्षद संजय ने शिलान्यास के लिए लगे पत्थर पर उनके नाम के नीचे पदनाम पार्षद ना लिखे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में वह पार्षद हैं और उनके नाम के स्थान पर पार्षद किसी अन्य के नाम के नीचे लिख दिया गया। जिसके पास जो पद है, उसे लिखना चाहिए। यह सब देखते हुए भी शिलान्यास हुआ है। क्षेत्र की जनता देख रही है, यह उचित व्यवहार नहीं हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story