मणिकर्णिका घाट पर नरसिंह मठ में हुआ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं सामूहिक पूजन

WhatsApp Channel Join Now
मणिकर्णिका घाट पर नरसिंह मठ में हुआ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं सामूहिक पूजन


वाराणसी, 24 मई (हि. स.)। लोक कल्याण की मंगल कामना के साथ वाराणसी के मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ नरसिंह मठ में विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं सामूहिक पूजन कार्यक्रम हुआ। पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु की आराधना एवं पूजन का अत्यधिक महत्व है और भगवान विष्णु के चौथे अवतार श्री कोलाहल नरसिंह भगवान के प्राचीन मंदिर में भक्त परंपरा अनुसार तुलसी पत्र एवं मालपुआ का भोग लगाते हैं।

लोक कल्याण की मंगल कामना के लिए काशी प्रदक्षिणा यात्रा एवं तीर्थायन समिति के सदस्यों ने विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ एवं पूजन मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री नरसिंह मठ में किया। पूजन ज्योतिषाचार्य पंडित बिट्टू झा एवं वैदिक विद्यार्थियों ने कराया। इस दौरान यजमान शिव प्रकाश गुप्ता एवं मृत्युंजय मालवीय तथा काशी प्रदक्षिणा यात्रा एवं तीर्थायन के सदस्य एवं भक्तगण रहे। प्रारंभ में वैदिक मंत्रोचार द्वारा गणपति -गौरी एवं श्री कोलाहल नरसिंह भगवान का विधि विधान से पूजन किया गया, अंत में विष्णु भगवान की आरती भक्तों द्वारा की गई।

नरसिंह मठ सेवा समिति के विकास मेहरा ने सभी का स्वागत करते हुए पुरुषोत्तम मास का बखान किया। मौके पर अनुपम खन्ना, सौरभ मिश्रा, विजय चौधरी, अनंत जोशी, आशीष कोइराला, सुजीत चौधरी, ऋतिक दाधीच ने भी पूजन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story