विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने एमएनसीयू भवन का किया शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने एमएनसीयू भवन का किया शिलान्यास


वाराणसी, 24 मई (हि. स.)। वाराणसी में दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणा से कबीरचौरा स्थित राजकीय जिला महिला चिकित्सालय में दो महीने में पूरी तैयारी हुई और अब मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) भवन का शिलान्यास हुआ है। डीपीआर बनाकर 24 बेड के एमएनसीयू के आधुनिक भवन को जल्द बनाया जायेगा। मुझे प्रसन्नता हो रही है कि शहर दक्षिणी के भीतर जिला महिला चिकित्सालय में यह एमएनसीयू भवन निर्माण होने जा रहा है। जिससे पैदा होने वाले बच्चों का खास देखभाल किया जा सकेगा।

विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि डॉ आर एन सिंह ने एमएनसीयू भवन के संबंध में वार्ता की थी और आज एमएनसीयू भवन का शिलान्यास हो गया है। इसी के बगल में मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भी बनेगा, जिसका शिलान्यास हो चुका है। जो वाराणसी दक्षिणी के साथ ही स्थानीय लोगों के बीच में भी सभी सुविधाओं वाला हॉस्पिटल के रूप में मिलेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में दक्षिणी विधानसभा का कोई व्यक्ति यहां वहां भटकेगा नहीं, अब उपचार लेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story