वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के सामने रखी गई तेलियानाला बजरडीहा की सीवर समस्या

WhatsApp Channel Join Now
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के सामने रखी गई तेलियानाला बजरडीहा की सीवर समस्या


वाराणसी, 13 जून (हि. स.)। वाराणसी में दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के संसदीय कार्यालय पहुंचने पर

बजरडीहा से आए हाफिज ने उनके सामने तेलियानाला बजरडीहा की सीवर समस्या को रखा। हाफिज ने कहा कि बारिश के दिनों में बजरडीहा की नालियां उफान पर होती हैं और सीवर का पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे न तो इलाके के लोग चल पाते हैं और न ही कहीं आने-जाने लायक कपड़े रह जाते हैं।

वाराणसी जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में लोगों से वार्ता कर रहे थे। हाफिज की बातों को सुनकर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल निर्देश दिए जा रहे हैं। बजरडीहा इलाके में सीवर की समस्या अथवा बारिश के दिनों में ओवरफ्लो की समस्या को तत्काल ही दिखाया जाएगा। इसके अलावा शहर में जहां भी बारिश के दिनों में जल भराव होता है, उन सभी स्थानों पर अभी से सीवर सफाई के संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story