लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बाबतपुर पर ठहराव, दीनदयाल नगर जंक्शन तक विस्तार की मांग - सांसद

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बाबतपुर पर ठहराव, दीनदयाल नगर जंक्शन तक विस्तार की मांग - सांसद


वाराणसी, 12 जून (हि. स.)। समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी के भोजूबीर स्थित आवास पर बताया कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर जनपद चंदौली की जनता के लिए अनुस्मारक पत्र सौंपकर गाड़ी संख्या 20401 और 20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बाबतपुर पर ठहराव तथा इसका विस्तार दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन तक सुनिश्चित किये जाने के सन्दर्भ में मांग रखी है। साथ ही, तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर 63229 और 63230 अप-डाउन पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग रखी, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) रेलवे सेटलमेंट एरिया में जल निकासी, नाला निर्माण और संबंधित विकास कार्यों के सम्बन्ध में पूर्व में प्रेषित पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त चंदौली लोकसभा के अंतर्गत सारनाथ, गौरडीह, एवं कादीपुर क्षेत्र में बंद कर दिए गए रेलवे फाटकों के स्थान पर अंडरपास निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। दर्जनों गांवों के किसान प्रतिदिन आवागमन करते हैं और अंडरपास बनने से हजारों निवासियों, छात्रों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story