गंगा स्नान के दौरान डूबने से गाजीपुर के युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
गंगा स्नान के दौरान डूबने से गाजीपुर के युवक की मौत


वाराणसी, 19 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे गाजीपुर जिले के युवक की डूबने से माैत हाे गई। एनडीआरएफ के जवानों ने युवक को पानी से शव निकाल पुलिस काे साैंप दिया है।

भेलूपुर थाना प्रभारी विजय ने बताया कि मंगलवार काे गाजीपुर के रेवतीपुर निवासी तुषार राय अपनी मां के साथ गंगा स्नान के लिए वाराणसी आया था। इस दौरान तुलसी घाट पर स्नान करते हुए तुषार का पांव फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। तुलसी घाट पर मौजूद एनडीआरएफ के जवानों ने युवक को बचाने का प्रयास कर उसे निकाला तब तक उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस टीम ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story