डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान के शिविर में पहुंचे 14 पेंशनर, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी

WhatsApp Channel Join Now
डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान के शिविर में पहुंचे 14 पेंशनर, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी


वाराणसी, 26 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के लेखा विभाग ने गुरुवार को मंडल कार्यालय के पेंशनर्स एसोसिएशन विभाग में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5 के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 14 पेंशनरों ने भाग लिया और जिनमें से तीन पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी किया गया। इस दौरान पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार के निर्देश पर इस प्रक्रिया से संबंधित जानकारीपरक पम्पलेट को व्हाट्सऐप के माध्यम से सभी पेंशनरों को उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान पेंशनरों की पेंशन से संबंधित समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में आए पेंशनरों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य पेंशनरों को डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story